हरिद्वार: पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर डाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की वीडियो, पुलिस पर लगाए आरोप
मंगलौर विधानसभा में बुधवार को हुए मतदान के दौरान हिंसा को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलौर कोतवाली जा कर धरना देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हरीश रावत ने पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए हरिद्वार पुलिस पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए हैं। हरीश रावत ने कहा कि उनकी आवाज दबाई जा रही है।