हरिद्वार: उत्तरप्रदेश की तर्ज पर हरिद्वार में भी कांवड़ मेले में भीड़ बढ़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे बंद, DM ने दी जानकारी
यूपी की तर्ज पर हरिद्वार जनपद में हरिद्वार - दिल्ली, हरिद्वार - अंबाला, हरिद्वार - देहरादून और हरिद्वार - नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग कांवड़ मेले में भीड़ बढ़ने पर आम लोगों के लिए बंद कर दिए जायेंगे। 22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले में 28 जुलाई के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना है, DM ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है।