बनेड़ा: भीलवाड़ा में डेयरियों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, घी और दूध के नमूने जांच के लिए भेजे गए
भीलवाड़ा में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कई डेयरियों पर छापेमार कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा के निर्देशन में टीम ने बनेड़ा के चामुंडा फूड्स से दूध, मांडल चौराहा स्थित बालाजी गुर्जर डेयरी से क्रीम तथा शहर की सिखवाल, सीताराम और श्याम डेयरी से घी के नमूने लिए।