रामगढ़: रामगढ़ में सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, विधायक ने चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Ramgarh, Alwar | Aug 19, 2026 रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। नगर पालिका को मिले चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को बुधवार को दोपहर 12 बजे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया। खास बात यह रही कि विधायक ने खुद वाहन की ड्राइविंग कर उसे रवाना किया।