लखीसराय: हरियाणा के अग्रसेन चौक थाना क्षेत्र से कवैया थाना पुलिस ने अपहृत किशोरी को आरोपी के साथ बरामद किया
कवैया थाना कि पुलिस ने सूचना के आधार पर हरियाणा के अग्रसेन चौक थाना क्षेत्र से आरोपी के साथ अपहृत किशोरी को बरामद कर शुक्रवार को लखीसराय लाई है. शुक्रवार के अपराह्न 5:30 बजे कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने लखीसराय वार्ड संख्या 22 के रहने वाले प्रेमनाथ कुमार उर्फ मंटू राम के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है.