लखीसराय: गोवरदाहा सहित जिले में 3 जगहों पर उत्पाद पुलिस ने 5 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने जिले भर में 3 जगहों छापेमारी कर शराब के साथ 5 तस्कर को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की अपराह्न 6:36 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. गोवरदाहा से सुल्तान साह,रंजन कुमार व दिनेश कुमार को, लखीसराय संसार पोखर से किशन कुमार को तथा वीरुपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर से विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया.