लखीसराय: नया बाजार सूर्यनारायण घाट स्थित महावीर मंदिर में महावीर जी की प्रतिमा स्थापित की गई
लखीसराय शहर के नया बाजार सूर्यनारायण घाट स्थित शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:30 पर सूर्यनारायण घाट स्थित महावीर मंदिर परिसर में महावीर जी की प्रतिमा विद्वान पुरोहित परमानंद पांडे के द्वारा पुरे विधि विधान से पूजन कर प्रतिमा को स्थापित की गई। बता दे की महावीर जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बुधवार को शहर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी।