लखीसराय: शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 19 में विवाहित महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
नया बाजार वार्ड संख्या 19 में एक विवाहित महिला की मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय कवैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शुक्रवार की दोपहर 12:33 पर लाया गया ।मृतक महिला की पहचान शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 19 निवासी संजीत कुमार यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई।