लखीसराय: नवाबगंज में दुष्कर्म पीड़िता वृद्ध महिला की लखीसराय अस्पताल में मौत
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में दुष्कर्म पीड़ित वृद्ध महिला की शुक्रवार की अपराह्न करीब 3 बजे सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई. SP अजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. 22 जनवरी 2025 की रात वृद्ध महिला के साथ गांव के ही 2 व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया था. पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.