बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा में गन्ने से भरा ट्रक पलटने से ई-रिक्शा चालक दबा, अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baraut, Bagpat | Feb 22, 2025 बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा में गन्ने से भरा ट्रक पलटने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान भड़ल निवासी अंकुर पुत्र प्रकाश के रूप में हुई। ट्रक चालक क्रय केंद्र से गन्ना लेकर खतौली चीनी मिल जा रहा था। दाहा में ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल गन्ने के ढेर के नीचे दबे अंकुर को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।