बड़ौत: पति ने सुपारी देकर दाहा-बरनावा तिराहे पर पत्नी और बेटी पर चलवाई थी गोली, ₹10000 का इनामी छठा आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल
Baraut, Bagpat | Feb 22, 2025 गाजियाबाद के निस्तौली निवासी गौरव 9 फरवरी की शाम अपनी पत्नी नीतू व 10 वर्षीय बेटी के साथ कार से लौट रहा था। बरनावा तिराहे पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। फायरिंग में मां और बेटी गोली लगने घायल हो गई थी। गौरव ने दोघट थाने में अज्ञात युवकों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में ₹10000 का इनामी छठा आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ।