बड़ौत: राजपुर-खामपुर में क्षतिग्रस्त ओपन जिम की बदहाली का वीडियो वायरल, जहां बांधे जा रहे पशु और पाथे जा रहे गोबर के उपले
Baraut, Bagpat | Feb 22, 2025 जिले के राजपुर-खामपुर गांव में ओपन जिम की बदहाली का एक वीडियो शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओपन जिम का अधिकतर सामान क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा है। असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया ओपन जिम का सामान जिम के अंदर टूटा हुआ पड़ा है। जिम के अंदर पालतू पशु बांधे जा रहे हैं और उनके गोबर से उपले भी पाथे जा रहे हैं। ओपन जिम की स्थिति बदहाल है।