बड़ौत: SP ने संपूर्ण समाधान दिवस पर थाना बडौत में सुनी जन समस्याएं, संबंधित को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Feb 22, 2025 SP अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना बड़ौत पर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। SP के नेतृत्व में अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना।