बड़ौत: रमाला पुलिस ने चोरी के मामले में ककड़ीपुर निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की सिलाई मशीन की मोटर बरामद
Baraut, Bagpat | Feb 22, 2025 ककड़ीपुर निवासी बबलू पुत्र हमीद ने रमाला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके घेर में रखी सिलाई मशीन की मोटर को चोरी करते हुए अरमान पुत्र सलीम निवासी ककड़ीपुर को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। रमाला पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि आरोपी अरमान पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की हुई सिलाई मशीन की मोटर बरामद हुई है।