बड़ौत: छपरौली क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि व तूफान से फसलों को हुआ नुकसान, किसान हुए उदास, विद्युत सप्लाई भी हुई बाधित
Baraut, Bagpat | Feb 21, 2025 छपरौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात छपरौली, तिलवाड़ा, तुगाना, कूर्डी, नांगल, हेवा, लूम्ब आदि दर्जनों गाँवों में बारिश व तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि तिलवाड़ा में हुई, जहाँ ओलों की मोटी परत ने बर्फीली चादर का रूप धारण कर लिया। बारिश के साथ आये तूफान ने छपरौली कूर्डी मार्ग पर विद्युत लाईन के दर्जनों खम्भों व पेड़ों को उखाड़ दिया।