तोकापाल: बस्तर में दो दिन की तेज धूप से तापमान 39 डिग्री पर पहुंचा, अगले 5 दिन भीषण गर्मी की संभावना
Tokapal, Bastar | May 17, 2026 बस्तर जिले में पिछले दो दिनों से तेज धूप के कारण भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।