गाज़ीपुर: कागज़ों पर विकास, ज़मीन पर बदहाली! – सैदपुर विधायक अंकित भारतीय ने योगी सरकार पर किया बड़ा हमला
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधायक अंकित भारतीय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ़ जुमलेबाज़ी कर रही है और विकास के दावे केवल कागज़ों तक सीमित हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश की सड़कें गड्ढों से भरी हैं, बिजली व्यवस्था बदहाल है और जल जीवन मिशन के तहत बनी सड़कों को ठेकेदार तोड़कर छोड़ दे रहे हैं।