बेगूसराय: बेगूसराय में बुजुर्ग की हत्या के बाद सड़क जाम, लोगों का बवाल, आरोपी की पिटाई, एसपी ने दिया जांच का आदेश
बेगूसराय में दो बच्चों के मामूली विवाद से नाराज दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को त्रिशूल से आंख में गोद गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस हत्या से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर और जमकर हंगामा किया। साथ ही साथ आरोपी को पकड़ कर पुलिस ले जा रहा था तभी लोगों ने पुलिस की गाड़ी से खींचकर आरोपी को जमकर पिटाई कर दी।