बेगूसराय: जिले में गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी पर, 59,117 मतदाताओं के प्रपत्र भरे गए
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में अब तक जिला अंतर्गत 22,45,144 मतदाताओं में से अब तक 59,117 मतदाताओं का गणना प्रपत्र दस्तावेज के साथ भरकर वापस लिया जा चुका है. इस बात की जानकारी डीएम तुषार सिंगला ने गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे दी.