उदवंत नगर: कारिसाथ में छत से गिरा युवक, सिर में आई गंभीर चोट; लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
भोजपुर जिले के कारिसाथ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक छत से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से छत पर था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरा