कसडोल: किसानों ने तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल का फसल बीमा दिलाने की मांग की
जिले सहित कसडोल क्षेत्र में 28 और 29 अक्टूबर को अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई रुक-रुककर बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। धान की फसल पकने के अंतिम चरण में है, ऐसे में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। कई खेतों में खड़ी धान की फसल हवा के झोंकों से जमीन पर चादर की तरह बिछ गई है।