हनुमानगढ़: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले 14 महीने से फरार शख्स को पुलिस ने अबोहर से किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में 14 महीना से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे शख्स को पंजाब के अबोहर से गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से ₹5000 का नगद इनाम घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।