प्रतापगढ़: ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद के चलते 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई गई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
ठेगुआ गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत भी की थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार को चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा और कुदाल लेकर पहुंचे और उन्हें मारने