कोरबा: जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Korba, Korba | Apr 7, 2026 जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान पीड़ित के साथ आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। आरोपी द्वारा पीड़ित का कॉलर पकड़कर दीवार में पटक देने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।घायल को उपचार हेतु जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।