भिंड नगर: प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भक्तों ने किया भजन-कीर्तन, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह नरवरिया रहे मौजूद
अयोध्या में श्रीराम लाल की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भिंड शहर के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर रामभक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। वहीं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के भिंड जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रामभक्तों ने मंदिर के बाहर दीप प्रज्वलित किए।