भिंड नगर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ज़िले के एमजेएस महाविद्यालय में बनाई गई 2500 वर्ग फीट की रंगोली
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भिण्ड ज़िले के एमजेएस महाविद्यालय में 2500 वर्ग फीट की रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में श्रीराम मंदिर का चित्रण किया गया। जिसका कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं एसपी डॉ. असित यादव ने फीता काटकर अनावरण किया।