भिंड नगर: गणतंत्र दिवस की समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर भिंड ने दिए निर्देश
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में मनाए जाने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड के मैदान में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।