भिंड नगर: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव में वनखंडेश्वर मंदिर पर पहुंचकर की पूजा अर्चना,देश प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला मेहगांव पहुंचे जहां उन्होंने प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह दिन देश के लिए गौरव का दिन है । कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज हम सब के प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने देश व प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की की कामना की।