बहराइच: चौकसाहार में पेड़ लगाने का विरोध करने पर चाची और भतीजे को लाठियों से पीटा, चाची की मौत व भतीजा गंभीर रूप से हुआ घायल
जिले के ग्राम पंचायत चौकसाहार गांव में खेत के मेड़ की तरफ पापुलर का पेड़ लगाने के लिए एक युवक ने विरोध किया तो उसे जमकर पीट दिया। घर उलाहना लेकर पहुंची चाची की सभी ने पिटाई कर दी। जिससे चाची की मौत जिला अस्पताल में हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SO एसके सिंह ने बताया कि प्राण घातक हमले का केस दर्ज है। जांच जारी है