बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास ई रिक्शा को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकोरा मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी। जिससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ई रिक्शा चालक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी। जिससे तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है