बहराइच: झिगहा घाट के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग हुए घायल, लखनऊ से घर जा रहे थे बाइक सवार
झिगहा घाट के पास लखनऊ से वापस घर जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि लखनऊ में मजदूरी का काम करते हैं। होली मनाने के लिए घर आ रहे थे। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई दोनों घायल हो गए।