बहराइच: झिगहा घाट बस स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के थाना राम गांव अंतर्गत झिंगहा घाट बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। आसपास के लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सब 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया हैं। पुलिस जांच में जुड़ गई है। वही अभी अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।