बहराइच: बिशुनपुर राहु मे मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत पुलिस द्वारा शव का कराया गया पीएम पड़ताल जारी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बिशनपुर राहु में मार्ग दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस द्वारा शव का पीएम करने के बाद आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। रविवार को सद्दाम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई चाय पीने के लिए चौराहे पर गए थे जहां पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी थी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।