टोयोटा हाइब्रिड कार दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज अजमेर में टोयोटा कंपनी की हाइब्रिड कार खरीदने के नाम पर 3 लाख रुपए की टोकन राशि लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवादी टीकमचंद बोरा निवासी जयपुर ने जोधपुर निवासी एक युवक को कार खरीदने के लिए 3 लाख रुपए टोकन राशि के रूप में दिए थे। परिवादी के अनुसार राशि देने के बाद युवक