शाहकुंड थाना क्षेत्र के जगरिया झंडापुर गांव निवासी राजेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शुक्रवार के संध्या लगभग 7 बजे साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से धरहरा रेलवे स्टेशन पर अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन व आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी।