घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग हुए घायल, एक मवेशी की हुई मौत
जुवाड़ी गांव में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग घायल हो गए। वही एक मवेशी की मौत हो गई। वही आकाशीय बिजली के कारण मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के सामान को भी नुकसान हुआ है। वही घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।