घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी के खोला गया एक गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 910 क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का रविवार को 1 गेट खोला गया। डेम का 1गेट खोलकर तवा नदी में 910क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम का गेट खोले जाने के कारण तवा नदी उफान पर आ गई है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिससे मेंटेन करने के लिए डेम का 1गेट खोलकर तवा नदी में 910क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।