बहराइच: शेखवापुर इलाके में युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच दरगाह थाना क्षेत्र के शेखवापुर में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान हरिश्चंद्र निवासी शेखवापुर के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर को घर के सामने लगे गूलर के पेड़ में उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।