बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित हुई शोकसभा, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थिति जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता सरदार हरीजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन सोमवार सुबह किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।