बहराइच: बहराइच दरगाह पर आज निभाई जा रही दूसरी चौथी की रस्म, भारी पुलिस बल तैनात
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर रविवार को दूसरी चौथी की रस्म अदा की जा रही है जिसके मद्देनज़र दरगाह मे भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। बता दें की इस बार सालाना जेठ मेले के आयोजन को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने मेले के आयोजन पर रोक लगाई है।