बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट चौराहे के पास बंदर भगाने की कोशिश में युवक को लगा करंट, बुरी तरह झुलसा युवक
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट में एक युवक को बंदर को भगाने के प्रयास में करंट लग गया। पूरन निवासी गायघाट जो गायघाट चौराहे पर मजदूरी के लिए गया था। तभी बंदर शीशे में अपना चेहरा देखकर शीशा तोड़ रहा था। घर के मालिक ने बंदर को भगाने के लिए पूरन से कहा, जिस पर पूरन ने बंदर को भगाने के लिए लोहे की फंटी उठाई, और करंट लग गया। जिसका इलाज जारी है।