बहराइच: बहराइच नगर पालिका के पास गुम हुए बैग को कोतवाली नगर पुलिस ने बरामद किया
बहराइच जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक महिला का गुमशुदा बैग महज 1 घंटे में बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। महिला ने अपना बैग ई-रिक्शा में भूल गई थी, जिसकी सूचना उसने थाना कोतवाली नगर में दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिविल लाइन अजेश कुमार ने सीसीटीवी की मदद से ई-रिक्शा का पता लगाया। गुमशुदा बैग को बरामद कर महिला को सौप दिया गया।