जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
सांसद राजगढ़, श्री रोडमल नागर, सांसद देवास, श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक आगर, श्री माधव सिंह गहलोत, विधायक सुसनेर, श्री भैरो सिंह परिहार (बापू), जिला पंचायत अध्यक्ष आगर-मालवा, श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष आगर, श्री निलेश जैन पटेल ने जिलेवासियों को धनतेरस एवं दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने की अपील की है।
#agarmalwa
#आगरमालवा