बिहार के पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्णिया के पूर्व सांसद के चचेरे भाई बब्लू विश्वास की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बब्लू विश्वास फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया के कप्तानपुल के पास पुल पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद फॉर्च्यूनर नदी में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Araria, Araria | Oct 30, 2026