बालाघाट: वाहन चेकिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर को बाइक ने मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गया चालक
नगर के मोती नगर चौक में रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। यातायात पुलिस में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राम भजन साहू तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल चालक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।