पचोर: पचोर में कांग्रेस की जिला स्तरीय जय हिंद पदयात्रा निकाली गई, पूर्व मंत्री व विधायक भी हुए शामिल
कांग्रेस की जिला स्तरीय जय हिंद पदयात्रा का पचोर मे रविवार को करीब 3 बजे समापन हो गया है जिसमें पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियवृतसिंह खींची,जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।