जमुई: देवपुर में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, हाथापाई के बीच ट्रैक्टर का इंजन किया गया जब्त, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम से बालू माफियाओं ने धक्का-मुक्की और हाथापाई की। ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश के दौरान पूरा घटनाक्रम लाइव वीडियो में कैद हो गया, जो शनिवार 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल है।