बरेली: बरेली में टैक्सी स्टैंड पर 'दलाली' का खेल, प्राइवेट गाड़ियों में ढोई जा रहीं सवारियां, डीएम तक पहुंची शिकायत
बरेली शहर में टैक्सी संचालन के नाम पर कथित अवैध गतिविधियों को लेकर बरेली टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम अविनाश सिंह से शिकायत की है। एसोसिएशन का आरोप है कि बरेली जंक्शन, टैक्सी स्टैंड और पटेल चौक पर प्राइवेट गाड़ियों में खुलेआम सवारियां बैठाई जा रही हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, कुछ लोग कथित तौर पर प्राइवेट वाहन चालकों से संपर्क कर सवारियां बैठवाते हैं और इसके