कुमारखंड: सत्यवेड कुपाड़ी में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो लोग घायल
कुमारखंड प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित सत्यवेड कुपाड़ी वार्ड 14 में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे जमीन विवाद का लेकर हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।