गम्हरिया: गम्हरिया में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की
मधेपुरा एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की। वाहन चालकों से जरूरी कागजात और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।